सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अगस्त 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

नवनिर्मित मकान में पसरा मातम, चैनल गेट में उतरे करंट ने ली महिला की जान

कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से हुआ हादसा आजमगढ़। जिस नवनिर्मित मकान को संवारने में परिवार खुशियां तलाश रहा था, वहीं रविवार को एक हादसे ने खुशियां मातम में बदल दीं। मकान की साफ-सफाई कर रही 35 वर्षीय इंदु शर्मा की चैनल गेट में उतरे करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मां की मौत से दो बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया। बसहिया पुरवा गांव निवासी इंदु शर्मा (35) पत्नी जोखू शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे अपने नवनिर्मित मकान में झाड़ू-पोछा कर रही थीं। इसी दौरान चैनल गेट के पास पड़े कटे बिजली के तार के संपर्क में आने से गेट में करंट उतर आया। इसकी चपेट में आकर इंदु गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन उन्हें तत्काल 100 शैय्या अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इंदु के पति जोखू शर्मा नाई का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके दो बच्चे हैं। हादसे के बाद पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार की खुशियां पलभर में उजड़ गईं। घटना के संबंध में पति ने थाने में तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज ...

अतरौलिया और बरदह में सर्पदंश का कहर, दो की मौत

पूर्व प्रधान व जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर हरिलाल मिश्रा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

डॉक्टरों की लापरवाही से नवजात का कटा हाथ, तीन चिकित्सकों पर मुकदमा

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बरदह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पशुशाला में फंदे से लटका मिला शव

भूमि विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

सेवानिवृत्त टेलीफोन विभाग के एसडीओ का निधन, क्षेत्र में शोक

🚨 ब्रेकिंग हेडलाइन बिजली के पोल से टकराते ही डीजल टैंकर में विस्फोट, तीन की जिंदा जलकर मौत

🚶 जहां भी सड़क, वहां पैदल चलने वालों के लिए हो जगह : सुप्रीम कोर्ट

'गोल्डन आवर' में मिलेगी जिंदगी की नई उम्मीद, बाइक एंबुलेंस से घटेगा इलाज का इंतजार

सर्पदंश के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

विद्युत पोल से टकराकर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी का आरोप, आवश्यक वस्तु अधिनियम में मुकदमा दर्ज