सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 16, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वायरल वीडियो बनाने वाले युवक पर केस दर्ज

सड़क पर बाइक के चारों ओर आग लगाकर रील बनाई पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का बताया जा रहा मामला युवक हिरासत में, कोतवाली में केस दर्ज की कार्रवाई आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक खतरनाक वीडियो को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में एक युवक सड़क के बीचों-बीच अपनी बाइक के चारों तरफ आग लगाकर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह मामला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास का बताया जा रहा है। युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के उद्देश्य से अपनी जान को जोखिम में डालते हुए यह खतरनाक स्टंट किया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया। पुलिस के अनुसार, संबंधित युवक को हिरासत में लेकर थाना कोतवाली में उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों ने इस तरह की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे स्टंट न केवल करने वाले की जान के लिए खतरा होते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर जोखिम पैदा करते हैं। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिय...

खतरनाक स्टंट पड़ा भारी, वायरल वीडियो बनाने वाले युवक पर केस दर्ज