सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

महिला शिक्षक संघ ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन, विद्यालय समय बदलने की मांग

चयन वेतनमान और स्कूल समय परिवर्तन को लेकर महिला शिक्षक संघ का प्रदर्शन

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर 10 वर्ष की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने और वर्तमान मौसम को देखते हुए विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित करने की मांग की।

 शनिवार को उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष श्रीमती जकिया परवीन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) राजीव पाठक से मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान संगठन की ओर से मांगों से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रतिनिधिमंडल ने बीएसए के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखीं। पहली, सेवा के 10 वर्ष पूर्ण कर चुके शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ देने के लिए शीघ्र आदेश जारी किया जाए। दूसरी, वर्तमान मौसम की परिस्थितियों तथा शिक्षकों और विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक निर्धारित किया जाए। महिला शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष ज़किया परवीन ने कहा कि दोनों मांगें लंबे समय से लंबित हैं। चयन वेतनमान का लाभ मिलने से पात्र शिक्षकों को राहत मिलेगी, जबकि विद्यालय समय में बदलाव से भीषण गर्मी और उमस के बीच विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन मांगों पर शीघ्र निर्णय होने से विद्यालयों का संचालन भी अधिक व्यवस्थित ढंग से हो सकेगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री निधि राय, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष वंदना राय, तहबरपुर ब्लॉक अध्यक्ष ममता राय, पल्हनी ब्लॉक अध्यक्ष स्नेहलता राय, किरनबाला, अर्चना गौड़, बीना गुप्ता, सुमि, रेखा चौरसिया, नीलम गुप्ता सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं