🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 बरदह में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पशुशाला में फंदे से लटका मिला शव
मायके पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की जांच आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के सकरा मऊ गांव में मंगलवार तड़के 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के बाहर स्थित पशुशाला के टिन शेड में लोहे की पाइप से नायलॉन की रस्सी के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका की पहचान वर्षा विश्वकर्मा (25) पत्नी जयहिंद विश्वकर्मा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब चार बजे घटना की जानकारी होने पर पति और सास ने उसे फंदे से नीचे उतारा और उपचार के लिए जौनपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश पांडेय, मार्टीनगंज के नायब तहसीलदार अरुण कुमार कोल, थानाध्यक्ष चन्द्रदीप कुमार तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के पिता रामफेर विश्वकर्मा, निवासी पचेवरा (थाना गौरा बादशाहपुर, जौनपुर) ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 में विवाह के बाद ...
