सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जुलाई 12, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौत

बालू उतारते समय ट्रेलर के ऊपर खड़े होकर लाइट दिखा रहा था चालक मौके पर मची अफरातफरी, अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित किया आजमगढ़ । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गंभीरपुर-छाऊ मार्ग पर मंगलवार रात करीब 10 बजे बालू उतारते समय 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहबरपुर थाना क्षेत्र के लखमलपुर पट्टी (लाल राय) नसरुद्दीनपुर फरिहा गांव निवासी अंशु कुमार यादव (21) पुत्र रामानंद यादव, फरिहा निवासी आमिर की ट्रेलर चलाते थे। मंगलवार रात वह ट्रेलर में बालू लादकर गंभीरपुर-छाऊ मार्ग स्थित फरीदगंज में गब्बू सोनकर के घर के बाहर बालू उतारने पहुंचे थे। मजदूर नीचे बालू उतार रहे थे, जबकि अंशु ट्रेलर के ऊपर खड़े होकर लाइट दिखा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अंशु तीन बहनों के इकलौते भाई थे और ट्रेलर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थ...

10 करोड़ की अवैध संपत्ति कुर्क, हिस्ट्रीशीटर केसी राय पर प्रशासन का बड़ा एक्शन