सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून 9, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

सुख-दुख में समता का संदेश देता है श्रीराम का चरित्र: कौशल किशोर

श्री विष्णु महायज्ञ में रामकथा सुन धन्य हो रहे भक्त आजमगढ़। शेरपुर कुटी के निकट वीरभद्रपुर, हनेवता में श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर रामकृष्ण दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा हुआ है। काशी के यज्ञाचार्य पं. कपिलदेव शर्मा के नेतृत्व में विद्वान ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया जा रहा है। यज्ञ के दौरान श्रद्धालु दिन में हवन, पूजन एवं यज्ञमंडप की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं, वहीं सायंकाल रामकथा का श्रवण कर आत्मिक आनंद प्राप्त कर रहे हैं। दिल्ली से पधारे राष्ट्रीय मानस प्रवक्ता कौशल किशोर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान श्रीराम का चरित्र हमें जीवन में सुख-दुख दोनों परिस्थितियों में समभाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि जब श्रीराम को युवराज बनाए जाने की तैयारी चल रही थी, तभी मंथरा के बहकावे में आकर कैकेयी ने उन्हें वनवास भेजने का निर्णय लिया। इस कठिन परिस्थिति में भी श्रीराम ने तनिक भी दुख प्रकट नहीं किया, बल्कि प्रसन्नता से वन गमन स्वीकार किया।कथावाचक ने वनवास प्रसंग का अत्यंत...

सुख-दुख में समता का संदेश देता है श्रीराम का चरित्र: कौशल किशोर