वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में युवती ने फांसी लगाकर दी जान
प्रेमी के साथ घर छोड़ने के बाद पुलिस ने किया था बरामद - परिजनों के इंकार के बाद वन स्टॉप सेंटर में रह रही थी युवती आजमगढ़। प्रेमी के साथ घर छोड़कर गई एक युवती ने सोमवार रात वन स्टॉप सेंटर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने युवती को बरामद करने के बाद काउंसिलिंग कर वन स्टॉप सेंटर भेजा था, लेकिन परिजनों ने उसे अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया था। प्रारंभिक जांच में इसी वजह से युवती के मानसिक तनाव में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार जिले के एक थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले दोनों घर से बिना बताए चले गए थे। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों की तलाश कर उन्हें बरामद किया। इसके बाद थाने में दोनों की काउंसिलिंग कराई गई। पुलिस ने युवती के परिजनों से उसे अपने साथ ले जाने को कहा, लेकिन उन्होंने साफ इंकार कर दिया। ऐसे में नियमानुसार युवती को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि परिजनों के इस फैसले से युवती काफी मानसिक ...