सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 4, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

मेहनगर में श्रीमद्भागवत कथा

निष्कामता ही सबसे बड़ा धर्म है – पं. गणेश उपाध्याय आजमगढ़ । मेंहनगर क्षेत्र के महादेव पारा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के दौरान भक्तिभाव और आध्यात्मिक माहौल से पूरा क्षेत्र सराबोर है।  रविवार की रात कथावाचक पं. गणेश उपाध्याय ने अपने प्रवचन में कहा कि निष्कामता प्राणीमात्र का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि निष्काम कर्म करने से मनुष्य को न केवल मोक्ष की प्राप्ति होती है, बल्कि जीवन में शांति और संतुलन भी बना रहता है। श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि अनंत जन्मों के पुण्य कर्मों के फलस्वरूप ही मनुष्य को भागवत कथा सुनने का अवसर मिलता है। भगवान की कथा कृपा से ही प्राप्त होती है। अपने संगीतमय और भावपूर्ण प्रवचन से उन्होंने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजक डॉ. पी एन मिश्र एवं डॉ. शरद मिश्र ने विधि-विधान से भागवत पूजन कराया। कार्यक्रम में कवि सुभाष चंद्र तिवारी ‘कुंदन’, साहित्यकार संजय कुमार पाण्डेय ‘सरस’, डॉ. ए के मिश्र, डॉ. ए  के राय, शिवम तिवारी, विशाल उपाध्याय, पंकज पांडेय, डॉ. बी एस सिंह मेंहनगर सहित सैक...

मेहनगर में श्रीमद्भागवत कथा

दूल्हा हत्याकांड का खुलासा