सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

सेवानिवृत्त टेलीफोन विभाग के एसडीओ का निधन, क्षेत्र में शोक

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे जनप्रतिनिधि, चिकित्सक व क्षेत्र के गणमान्य लोग

लालगंज। टेलीफोन विभाग के सेवानिवृत्त एसडीओ केशव प्रसाद भारद्वाज का रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से लालगंज और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और लालगंज बाईपास रोड स्थित अपने आवास पर रह रहे थे। स्व. केशव प्रसाद भारद्वाज, लालगंज के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. नवीन कुमार (बिंदु होमियो हॉल) के पिता थे। उनके निधन के बाद परिजनों में गहरा शोक व्याप्त है। बड़ी संख्या में शुभचिंतक, रिश्तेदार और क्षेत्रीय लोग उनके पैतृक गांव मालपार (जीवनपुर) तथा आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। डॉ. नवीन कुमार ने भावुक होकर कहा कि पिता का साया पूरे परिवार के लिए सबसे बड़ा सहारा होता है। उनके जाने से हम सभी गहरे दुख में हैं। माता-पिता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है। दिवंगत के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में पूर्व चेयरमैन विजय सोनकर, धर्मराज सिंह, सुनील कुमार सिंह, तारकेश्वर मिश्र, डॉ. मनोज प्रजापति, डॉ. पी.एन. यादव सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक शामिल रहे। सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं