सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

स्कूल जा रहे शिक्षक की बदमाशों ने गोली मार की हत्या

पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार ईंट भट्ठे के पास बदमाशों ने स्कूल जाते समय प्रधानाध्यापक को गोली मार दी। आनन फानन में लोगों ने उन्हें लाकर सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कसड़ा आईमा गांव निवासी संजय यादव पुत्र राजबली यादव उम्र लगभग 46 साल सुबह घर से विद्यालय के लिए जा रहे थे। बरईपार ईंट भट्ठे के पास अज्ञात बदमाशों ने सामने से आकर गोली मार दी। घटना के बाद लोगों के शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। लोगों ने तत्काल उनको इलाज के लिए प्राइवेट हॉस्पिटल सिधारी स्थित ट्रामा सेंटर लेकर गए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संजय यादव हरैया ब्लाक के अखईपुर कंपोजिट विद्यालय पर इंचार्ज हेड मास्टर के पद पर कार्यरत हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। अभी तक जीयनपुर कोतवाली में किसी के द्वारा तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाल जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वैसे जांच पड़ताल की जा रही है। शिक्षक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक संजय यादव के एक पुत्र, तीन पुत्री हैं। सबसे बड़ी पुत्री मनीषा, महिमा है जिनकी शादी हो चुकी है। तीसरे नंबर की पुत्री मीनाक्षी की शादी नहीं हुई है। सबसे छोटा लड़का सूरज है। मृतक संजय यादव श्री गांधी पीजी कॉलेज मालटारी में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुके हैं। उनके पिता राजबली यादव गांव के कई बार प्रधान भी रह चुके हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। कोतवाली प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली हुई है जांच की जा रही है।