सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 21, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

हाईवे पर XUV खड़ी कर गांवों में घुसते थे चोर, तड़के पुलिस से मुठभेड़ में चार गिरफ्तार

आजमगढ़। हाईवे किनारे XUV-500 खड़ी कर आसपास के गांवों में छत के रास्ते घरों में दाखिल होना और ताले तोड़कर जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो जाना-अंतर्जनपदीय चोर गिरोह के इस तरीके का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अहरौला और तहबरपुर पुलिस की गुरुवार तड़के हुई अलग-अलग मुठभेड़ में बरेली के चार आरोपित गिरफ्तार किए गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में चारों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। अहरौला थाना क्षेत्र में सुबह करीब 3:46 बजे पश्चिमपट्टी महलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध XUV-500 को रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार वाहन सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दिलकस और साहिल घायल हुए और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इसी दौरान करीब छह अन्य बदमाश तहबरपुर की ओर भाग निकले। करीब 45 मिनट बाद तहबरपुर पुलिस ने चकियादुबे रामपुर सर्विस रोड पर दुर्वासा ऋषि आश्रम की ओर से आ रहे बदमाशों को घेरा। पुलिस के मुताबिक यहां भी फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में वाजिद और फैजान घायल होकर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एक ही रात में दो घरों को बनाया था निशाना पुलिस के अनुसार गिरोह ने अह...

संस्कृत और संस्कृति की रक्षा करें ब्राह्मण: सत्यव्रत ब्रह्मचारी