सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अप्रैल 1, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

हनुमंत आभूषण ग्रुप ने पीएचसी परिसर को लिया गोद, बनेगा सार्वजनिक पार्क

अस्पताल में 50 पौधों का रोपण, हरित व स्वच्छ वातावरण की पहल ठेकमा। क्षेत्रवासियों के लिए एक सुखद पहल सामने आई है। हनुमंत आभूषण ग्रुप के निर्माता राजकुमार सेठ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ठेकमा परिसर को सुंदरीकरण के लिए गोद लिया है। इस पहल के तहत यहां एक सुंदर सार्वजनिक पार्क विकसित किया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को टहलने और बच्चों को खेलने के लिए बेहतर स्थान मिल सकेगा। इस कार्य में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र प्रसाद की अहम भूमिका रही, जिनके प्रयासों से योजना को गति मिली। बुधवार को इस अभियान के तहत अस्पताल परिसर में 50 पौधों का रोपण किया गया। इससे पूरे परिसर को हरित और आकर्षक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया है। राजकुमार सेठ ने बताया कि ठेकमा क्षेत्र में अब तक किसी सार्वजनिक पार्क की सुविधा नहीं थी, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इस पहल से न सिर्फ पर्यावरण बेहतर होगा, बल्कि लोगों को स्वच्छ और सुकूनभरा माहौल भी मिलेगा। उन्होंने डॉ. वीरेंद्र प्रसाद के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके मार्गदर्शन से यह...

हनुमंत आभूषण ग्रुप ने पीएचसी परिसर को लिया गोद, बनेगा सार्वजनिक पार्क