सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात कालेजों के मैनेजर शिक्षा माफिया घोषित

प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने पर एसपी की बड़ी कार्रवाई

आजमगढ़। प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने वाले गैंग पर पुलिस कप्तान ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सपा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित सात अभियुक्तों को शिक्षा माफिया घोषित किया है।

 पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बतया कि इस संबंध में रानी की सराय थाना प्रभारी की प्रेषित आख्या एवं क्षेत्राधिकारी नगर, अपर पुलिस अधीक्षक के संस्तुति की जांच -पड़ताल के बाद पाया कि जिले के थाना कंधरापुर से दो,  रानी की सराय से दो, सिधारी, मुबारकपुर और जीयनपुर थाना से एक-एक अभियुक्त प्रतियोगिता परीक्षाओं में नकल कराने में संलिप्त हैं। इनके आपराधिक क्रियाकलापों पर  अंकुश लगाने के लिए शिक्षा व नकल माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है। जिसमें सिधारी थाने के भदुली निवासी वेद प्रकाश यादव पुत्र स्व. बलिराम यादव जो मार्डन इंटर कालेज और कंधरापुर थाने के आजमपुर का निवासी सूर्य प्रकाश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव हरिशचंद्र इंटर कालेज मैनेजर है। इसी प्रकार कंधरापुर थाने के देवड़ा दामोदरपुर का निवासी धर्मेंद्र कुमार राय उर्फ बब्लू राय पुत्र रामचेत राय जो कि डीआईओएस कार्यालय में लिपिक पद पर नियुक्त है। जबकि रानी की सराय थाने के सम्मोपुर आईमा का रहने वाला और सपा का पूर्व ब्लाक प्रमुख इसरार अहमद पुत्र रहमतुल्लाह शेख रहमत इण्टर कालेज का मैनेजर है। वहीं रानी की सराय थाने के ही सेमरहा का रहने वाला सिकंदर यादव पुत्र मुलचंद यादव महात्मा गांधी इंटर कालेज सेठवल का मैनेजर है। मुबारकपुर थाना के कुकुड़ीपुर‌ निवासी सहर्ष राय उर्फ गोल्डी राय पुत्र सुनील राय क्रास वैली इंटर कालेज का मैनेजर है। जीयनपुर कोतवाली के हरैया निवासी धीरज राय पुत्र रामनयन राय विप्लव विक्रम राय महिला महाविद्यालय हरैया का मैनेजर है।