सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 8, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

नौकरी से निकाला तो डॉक्टर की हत्या की रची साजिश! तीन पर मुकदमा

तरवां के कमहरिया स्थित अस्पताल का मामला बातचीत में साजिश का खुलासा होने का डॉक्टर ने किया दावा आजमगढ़। तरवां थाना क्षेत्र के कमहरिया स्थित एक अस्पताल के संचालक डॉक्टर ने अपने पूर्व कर्मचारियों पर हत्या की साजिश रचने और निगरानी करने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अस्पताल संचालक डॉ. श्यामलाल के यहां हरिओम उर्फ गोलू, सिद्धार्थ और रजजत यादव काम करते थे। कामकाज ठीक नहीं होने के कारण तीनों को नौकरी से हटा दिया गया था। डॉक्टर का आरोप है कि इसके बाद से आरोपी उनसे रंजिश रखने लगे और अस्पताल के आसपास संदिग्ध गतिविधियां करने लगे। डॉक्टर ने दावा किया कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में आरोपियों की संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को दी। तहरीर के मुताबिक आरोपियों से बातचीत के दौरान हत्या की कथित साजिश से संबंधित बातें सामने आईं, जिन्हें रिकॉर्ड किए जाने का भी डॉक्टर ने उल्लेख किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी खुद को एक पूर्व सांसद का समर्थक...

घूस लेते लेखपाल का वीडियो वायरल

विश्वविद्यालय में रिश्वत कांड के बाद बढ़ा बवाल