सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

मई 15, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर हड़ताल

 ज्ञापन सौंप दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी ठेकमा। आशा और आशा संगिनी का तीन माह से लंबित मानदेय भुगतान न होने से नाराज कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। आशा बहू कल्याण समिति के आह्वान पर आयोजित इस हड़ताल में बड़ी संख्या में आशा बहुओं ने भाग लिया और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। बाद में मांगों के समर्थन में चिकित्सा प्रभारी ठेकमा विरेंद्र प्रसाद को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष विभा राय ने कहा कि जब तक लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2026 से मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक न तो बढ़ा हुआ मानदेय लागू किया गया है और न ही पिछले तीन माह से कोई भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा कि आशा और आशा संगिनी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसके बावजूद उन्हें समय पर मानदेय न मिलना गंभीर चिंता का विषय है। प्रदर्शन कर रहीं आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही भुगतान नही...

बकाया मानदेय के भुगतान को लेकर हड़ताल