सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

सर्पदंश के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता

24 घंटे में छात्रा समेत दो की मौत, एक युवती की बची जान


आजमगढ़। जनपद में लगातार सामने आ रहे सर्पदंश के मामलों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर सर्पदंश की तीन घटनाएं सामने आईं। इनमें बीए की छात्रा और एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि समय पर इलाज मिलने से एक युवती की जान बच गई।
 अहरौला थाना क्षेत्र के लेदौरा बनपुरवा गांव निवासी बीए तृतीय वर्ष की 21 वर्षीय छात्रा रेशमा रात में अपने कमरे में सो रही थी। देर रात सांप ने उसके पैर में डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बाद में परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजही गांव निवासी 65 वर्षीय शिवबचन गोंड सुबह अपनी गाय को पकड़ने खेत में गए थे। इसी दौरान सांप ने उनके पैर में डंस लिया। उपचार के प्रयास के बावजूद उनकी भी मौत हो गई। इसी बीच अतरौलिया क्षेत्र से राहत भरी खबर भी सामने आई। खानपुर फतेहपुर गांव की 20 वर्षीय सृष्टि को घर का काम करते समय सांप ने अंगुली में डंस लिया था। परिजनों ने बिना देर किए उसे अमर शहीद राजा जलाल सिंह 100 शैय्या चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सक डॉ. राजन वर्मा की देखरेख में इलाज के बाद वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर लौट गई। बरसात के मौसम में लगातार सामने आ रहे सर्पदंश के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग लोगों से खेतों और घरों के आसपास सावधानी बरतने तथा सर्पदंश की स्थिति में झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचने की अपील कर रहा है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं