सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Mehnagar: लखरावं पोखरे पर ऐतिहासिक मेले में जनसैलाब उमड़ा

रावण वध होते ही श्रीराम के जयकारे से गूंजा क्षेत्र

मेहनगर। स्थानीय कस्बे में लखरावं पोखरे पर रविवार मेला लगा। मेले में रावण दहन होते ही पूरा क्षेत्र श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। वहीं मेले में आयोजित दंगल को देखने को लोगों का हुजुम उमड़ पड़ा। मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के बाद लोगों ने सामानों की जमकर खरीदारी की। 

मेला कमेटी के अध्यक्ष मुन्ना जायसवाल ने बताया कि महादेव घाट पर श्रीराम सिंहासन पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान जी को विराजमान कर झांकी निकाली गई। झांकी के दक्षिणी तट पर पहुंचने पर श्रीराम रावण युद्ध के बीच भयंकर युद्ध हुआ। श्रीराम ने रावण का वध करने केे बाद पुतले का दहन किया। रावण वध होते ही पूरा मेला क्षेत्र श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। इसके बाद मेले में मेलार्थियों ने पंडालों में स्थापित मां की प्रतिमाओं का दर्शन किया। लोगों ने चोटहिया जलेबी का जमकर लुत्फ उठाया। बच्चों ने खिलौने खरीदे तो महिलाओं ने गृहस्थी के सामान और सौंदर्य प्रसाधन के सामानों की खरीदारी की। मेले में एसडीएम संत रंजन, सीओ लालगंज मनोज कुमार सिंह रघुबंशी, थाना प्रभारी व  पुलिस बल मेले में चक्रमण करते रहे।  थाना प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि मेले में सुरक्षा के लिण् पुलिस बल के साथ डेढ़ सेक्शन पीएसी लगाई गई है। मेले की व्यवस्था को देखने के ‌लिए चेयरमैन अशोक चौहान, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, वीरेंद्र आर्य, रामबदन कनौजिया, महेंद्र सेठ, महेंद्र मौर्य अंत तक डटे रहे। 


 

सर्वाधिक पढ़ीं गईं