सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ट्रॉली बैग खुला तो मचा हड़कंप, 23 किलो गांजा बरामद

दो महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार, दो बैगों में टेप से पैक मिले 23 बंडल आजमगढ़। बिलरियागंज पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो ट्रॉली बैग में ले जाई जा रही गांजे की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों बैगों से प्लास्टिक टेप में पैक 23 बंडल गांजा बरामद हुआ। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर कुल वजन 23.411 किलोग्राम निकला। पुलिस के अनुसार, 17 सितंबर को उपनिरीक्षक हरिकेश राय पुलिस टीम के साथ जैगहा बाजार में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि हारीपुर मोड़ की ओर से दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो ट्रॉली बैग लेकर पैदल गुलवा गौरी पुलिया नहर की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर महिला पुलिसकर्मियों को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने मस्जिद की आड़ में घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजाबाबू सिंह निवासी बलिहार, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार), नेहा पासवान निवासी फतेहपुर, थाना दिलदारनगर, जिला गाजीपुर और पूनम देवी निवासी सोनी इंतवा, थाना राजपुर, जिला बक्सर (बिहार) के रूप में हुई। एक बैग में 12 तो दू...

विद्युत पोल से टकराकर तेल टैंकर में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका

 पूरे आसमान में छाया काला धुआं, दूर-दूर तक दिखीं आग की लपटें

विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप, करीब 50 गांवों की बिजली बाधित

दो दमकल वाहनों ने संभाला मोर्चा, पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया

आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के मालटारी-मिर्जापुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास सोमवार की देर रात करीब 10:30 बजे तेल से भरा एक टैंकर विद्युत पोल से टकराकर पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया और ऊंची-ऊंची लपटों के साथ काला धुआं आसमान में फैल गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी भयावह थी कि कोई भी व्यक्ति टैंकर के पास जाने का साहस नहीं कर सका। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं और टैंकर करीब एक घंटे से अधिक समय तक धू-धू कर जलता रहा। घटना की सूचना मिलते ही जीयनपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी। टैंकर विद्युत उपकेंद्र के समीप पलटा होने के कारण लोगों में आशंका बनी रही कि यदि आग उपकेंद्र तक पहुंच गई तो बड़ा हादसा हो सकता है। एहतियातन विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पहुंचीं दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से आसपास मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर हटाया। इसी दौरान टैंकर के दो हिस्सों में जोरदार धमाके भी हुए, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। प्रारंभिक आशंका है कि हादसे के बाद चालक वाहन से बाहर निकल पाया या नहीं, इसकी पुष्टि समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। वहीं देर रात तक दमकल कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे और पुलिस पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं