सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

ग्रामीण ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के आंवक गांव निवासी अरविंद यादव ने ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि गांव की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अरविंद यादव ने बताया कि संबंधित भूमि का उपयोग वर्षों से ग्रामीणों के आवागमन, पशुओं के आने-जाने तथा अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए होता रहा है। आरोप है कि अब उक्त भूमि पर ईंट रखकर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो में उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सार्वजनिक भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे गांव के लोगों को भविष्य में और अधिक कठिनाइयों का सामना ...

अतरौलिया और बरदह में सर्पदंश का कहर, दो की मौत

सोते समय छात्रा को डसा सांप, खेत में महिला की भी गई जान



आजमगढ़। जिले में 24 घंटे के भीतर सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में एक छात्रा और एक महिला की मौत हो गई। अतरौलिया और बरदह थाना क्षेत्रों में हुई इन घटनाओं से दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार सामने आ रही सर्पदंश की घटनाओं ने लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।
अतरौलिया थाना क्षेत्र के मठिया जप्ती माफी गांव में सोमवार रात घर में सो रही 12 वर्षीय राजनंदनी की सर्पदंश से मौत हो गई। वह अपने घर में मां सुनीता और छोटी बहन श्रेयांशी के साथ सो रही थी। मंगलवार तड़के करीब चार बजे वह अचानक बेड से नीचे गिर गई। परिजनों ने पड़ोसियों को बुलाया तो उसके दाहिने पैर में सर्पदंश जैसे निशान दिखाई दिए। परिजन उसे तत्काल अंबेडकरनगर जनपद के बसखारी स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पड़ोसी बबलू कनौजिया के अनुसार चिकित्सकों ने सर्पदंश से मौत की पुष्टि की। मृतका पूर्व माध्यमिक विद्यालय उपटापार बांसगांव में कक्षा छह की छात्रा थी। उसके पिता चंदन कुमार जयपुर में प्लास्टर ऑफ पेरिस का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि सूचना मिली है और मामले की जानकारी कराई जा रही है। वहीं, बरदह थाना क्षेत्र के भैंसपुर ग्राम पंचायत में मंगलवार दोपहर धान के खेत में सर्पदंश से 42 वर्षीय सुषमा विश्वकर्मा की मौत हो गई। वह अपने पुत्र अनमोल के साथ खेत पर गई थीं। अनमोल खेत में पानी चला रहा था, जबकि सुषमा खेत की मेड़ पर टहल रही थीं। इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पति अजय विश्वकर्मा मुंबई में निजी कार्य करते हैं। परिवार में दो पुत्र अंकित और अनमोल हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं