सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

फ़रवरी 25, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

खास खबर

गोतस्कर मुठभेड़ में घायल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद

50 हजार का इनामी है घायल बदमाश दो बदमाश फरार, तलाश में जुटी पुलिस आजमगढ़ । रानी की सराय थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी हिस्ट्रीशीटर और गोतस्कर को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से देशी तमंचा, कारतूस और बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, 24 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपनिरीक्षक हैदर अली मंसूरी व अन्य पुलिसकर्मी संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तीन पशु तस्कर मोटरसाइकिल से सोनवारा से बड़ैला ताल की ओर जा रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। सूचना पर पुलिस टीम छैला इनार तिराहे पर पहुंचकर चेकिंग करने लगी। कुछ देर बाद एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वे भागने लगे, लेकिन मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मसमर्पण की चेतावनी दी, लेकिन बदमाशों द्वारा फायरिंग जारी रखने पर पुलिस ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी फायरिंग क...

गोतस्कर मुठभेड़ में घायल, बाइक, तमंचा व कारतूस बरामद