सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप

ग्रामीण ने वीडियो जारी कर प्रशासन से लगाई गुहार आजमगढ़। रानी की सराय क्षेत्र के आंवक गांव निवासी अरविंद यादव ने ग्राम समाज की भूमि पर कथित अवैध कब्जे का आरोप लगाते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि गांव की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है। अरविंद यादव ने बताया कि संबंधित भूमि का उपयोग वर्षों से ग्रामीणों के आवागमन, पशुओं के आने-जाने तथा अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए होता रहा है। आरोप है कि अब उक्त भूमि पर ईंट रखकर निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत राजस्व एवं प्रशासनिक अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो में उन्होंने प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, ग्राम समाज की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो सार्वजनिक भूमि पर स्थायी कब्जा हो सकता है, जिससे गांव के लोगों को भविष्य में और अधिक कठिनाइयों का सामना ...

भूमि विवाद पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने पुलिस टीम के साथ किया संयुक्त स्थलीय निरीक्षण

जनसुनवाई में आए प्रकरण की मौके पर जांच, कानून-व्यवस्था बनाने और राजस्व मामले के निस्तारण पर जोर



लालगंज। जनसुनवाई में प्राप्त भूमि विवाद संबंधी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा के नेतृत्व में तहसील प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम ने ग्राम कुंजराव में स्थलीय निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था की स्थिति का आकलन किया तथा संबंधित राजस्व मामलों की समीक्षा की। 
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी नेहा मिश्रा, क्षेत्राधिकारी भूपेश पांडे और तहसीलदार उमेश सिंह ने धारा 67 के अंतर्गत दर्ज प्रकरण के साथ ही धारा 116 के तहत विचाराधीन इंद्रजीत बनाम रामबली मामले की मौके पर जांच की। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से जानकारी प्राप्त कर अभिलेखों का मिलान किया और विवादित स्थल की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मामले का निस्तारण नियमानुसार एवं निष्पक्ष ढंग से किया जाए तथा किसी भी स्थिति में कानून-व्यवस्था प्रभावित न होने पाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजस्व विवादों में पारदर्शिता और समयबद्ध कार्रवाई प्रशासन की प्राथमिकता है। संयुक्त निरीक्षण के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश गया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं