सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

दिल्ली NCR में शाम को करीब 8 बजे तेज भूकंप के तेज झटके, सप्ताह भर के अंदर दूसरी बार डोली धरती

प्रकाशोत्सव पर डीएम व एसपी पहुंचे निजामाबाद

Video : चड़ई में पैचिंग कर रहे मजदूरों को ग्रामीणों ने रोका

कायस्थ शोभायात्रा में सैकड़ों कायस्थों के साथ शामिल हुए सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास, एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

हैवान पति ने बेटी पैदा होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च