सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

जन्मदिन पर छलका सेवा का जज्बा, 11 कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर कायस्थ महासभा ने दिया मानवता का संदेश आजमगढ़। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव के जन्मदिन पर सोमवार को संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा का संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में 11 युवा कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का आयोजन करतालपुर बाईपास स्थित कुसुम चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर में किया गया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल जीवन की कामना की। रक्तदान करने वालों में मयंक श्रीवास्तव, पल्लव श्रीवास्तव, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तव और चंदन वर्मा समेत 11 कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदेश अध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि रक्तदान महादान है। जरूरतमंद का जीवन बचाने से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं हो सकता। राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन पर रक्तदान कर समाज और राष्ट्रसेवा का संकल्प लेना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि महासभा सामाजिक सेवा और मानव कल्याण के कार्यों को आगे भी जारी रखेगी।

उद्योग और कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, यूनियन बैंक ने बताईं आसान वित्तीय योजनाएं

 

कार्यशील पूंजी, टर्म लोन और
ईसीएलजीएस सहित कई योजनाओं की दी गई जानकारी

डीजीएम बोले, सरल और त्वरित बैंकिंग सेवाओं से उद्यमियों को मिलेगा कारोबार विस्तार का अवसर


ठेकमा। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आजमगढ़ दक्षिण की ओर से शुक्रवार को ठेकमा स्थित सागर मैरिज हॉल में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम), कृषि, खुदरा ऋण (गृह, कार एवं व्यक्तिगत ऋण) तथा इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ECLGS) पर आधारित आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं और बैंकिंग सुविधाओं की जानकारी देकर उन्हें वित्तीय सेवाओं से जोड़ना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप महाप्रबंधक (डीजीएम) इश्तियाक़ अरशद ने कहा कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया उद्यमियों, किसानों और ग्राहकों को त्वरित, सरल एवं ग्राहक-केंद्रित बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने उपस्थित लोगों से एमएसएमई, कृषि तथा खुदरा ऋण योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने व्यवसाय का विस्तार करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य प्रबंधक (क्रेडिट) ऋचेश मिश्रा, मुख्य प्रबंधक (ईको सिस्टम बिज़नेस सेंटर) संदीप सिंह, मुख्य प्रबंधक अविनाश श्रीवास्तव तथा शाखा प्रमुख डॉ. अभिषेक सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने एमएसएमई ऋण, कार्यशील पूंजी, टर्म लोन और अन्य बैंकिंग उत्पादों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उपस्थित ग्राहकों एवं उद्यमियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय उद्यमी एवं बैंक ग्राहक मौजूद रहे। इनमें राजेश जायसवाल, मनोज कुमार सेठ, अजय सिंह, अजय गुप्ता, हनुमंत सेठ, प्रभात गुप्ता, राहुल जायसवाल, डॉ. अजय राय, रविकांत राय, मनोज कुमार सिंह, दिव्येश ओझा, राजेश सिंह एवं अनिल राय प्रमुख रहे। कार्यक्रम के अंत में बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के आउटरीच कार्यक्रम स्थानीय उद्यमियों के लिए लाभदायक साबित हो रहे हैं। इससे बैंक और ग्राहकों के बीच विश्वास एवं सहयोग और अधिक मजबूत होगा। बड़ी संख्या में उद्यमियों एवं व्यापारियों की सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं