सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

खेलकूद से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास, एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र

ब्लाक स्तर बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता विजेता बच्चे हुए पुरस्कृत 

बरदह। शिक्षा क्षेत्र ठेकमा में 36वीं ब्लॉक स्तरीय बेसिक बॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता की शुरूआत मुख्य अतिथि एडी बेसिक आजमगढ़ मंडल मनोज कुमार मिश्र और खंड विकास अधिकारी अखिलेश कुमार मिश्र, प्रधानाचार्य  जनता इंटर कॉलेज बिजौली सुरेश राम ने दीप प्रज्जवलित कर किया। अध्यक्षता याम नारायन सिंह सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मां अंबे इंटर कालेज पसिका के सेवानिर्वत प्रधानाचार्य श्याम नारायन ‌सिंह ने किया। 

प्रतियोगिता में ठेकमा ब्लॉक के सभी 16 न्याय पंचायतों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए मार्च पास्ट किया। खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के क्रम में बच्चों ने 50, 100, 200 और 400 मीटर की दौड़, खो-खो, कबड्डी, योगासन, पीटी, गोला क्षेपण, लंबी कूद, लोकगीत, समूह गान जैसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। इससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। अंत में विजेता बच्चों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रमोद मौर्य, जितेंद्र कुमार राय, आशुतोष सिंह, प्रेम नरायन सिंह, सदाशिव तिवारी, वेद प्रकाश सिंह, अरविंद कुमार यादव, पंकज कन्नौजिया, रामफल यादव, अलका राय, अर्चना राय, पवन कुमार राय, मनीष कुमार गुप्ता, प्रवीण कुमार, रामानंद प्रजापति, ओम प्रकाश यादव सहित सभी अनुदेशक, शिक्षक, शिक्षामित्र एवं बच्चे उपस्थित रहे। संचालन हरि प्रकाश और अनुपमा राय ने किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं