सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

प्रकाशोत्सव पर डीएम व एसपी पहुंचे निजामाबाद

जत्थेदार और मुख्य ग्र‌ंथि नेे अधिकारियों को भेंट किया सरोपा


निजामाबाद।
ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद में गुरु नानक देव जी के 553 वें प्रकाश पर्व पर आयोजित कार्यक्रम पर शनिवार को डीएम और एसपी गुरुद्वारा पहुंचे। इस दौरान गुरुद्वारे के जत्थेदार और मुख्यग्रंथि ने अधिकारियों को सरोपा भेंट किया।
गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव कार्यक्रम पर डीएम विशाल भारद्वाज और एसपी अनुराग आर्य ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और गुरु घर का कड़ा प्रसाद ग्रहण किया। सबसे पहले ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब के इतिहास से संबंधित सभी स्थानों का अधिकारियों ने निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान गुरुद्वारे के जत्थेदार सतनाम सिंह ने गुरुद्वारे में रखे गुरु ग्रंथ साहिब का अधिकारियों को दर्शन कराया। उन्होंने उसकी लिखावट और रखरखाव के बारे में भी जानकारी दी। डीएम ने कहा कि हमारे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक धरोहर में से एक बड़ा केंद्र ऐतिहासिक गुरुद्वारा चरण पादुका साहिब निजामाबाद का है। उन्होंने आगंतुक रजिस्टर में अपने विचार लिखेख् इसी प्रकार एसपी अनुराग आर्य ने भी आगंतुक रजिस्टर पर अपने विचार लिखे। कि कहा कि आज गुरुद्वारे में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस स्थल पर मुझे जो शांति के भाव का एहसास हुआ वह अतुल्य है। इस जगह की ऐतिहासिकता से जनपद के गौरव को और बढ़ाता है। इसके बाद गुरुद्वारे के जत्थेदार सतनाम सिंह और मुख्य ग्रंथि बाबा जगदीश सिंह अधिकारियों को सरोपा भेंट किया। काफी देर बैठने के बाद और निम्न बिंदुओं पर उन्होंने चर्चा की और फिर जनपद के लिए रवाना हो गए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं