सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

कायस्थ शोभायात्रा में सैकड़ों कायस्थों के साथ शामिल हुए सूरज प्रकाश श्रीवास्तव

आजमगढ़। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा की ओर से शनिवार को नगर क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री व कायस्थ महासभा के प्रदेश महामंत्री सूरज प्रकाश श्रीवास्तव कायस्थ समाज के सैकड़ों युवाओं के साथ मोटरसाइकिल जुलुस निकाला। जो वेस्ली इंटर कॉलेज से निकली शोभा यात्रा में शामिल हुए। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान श्री चित्रगुप्त जी हम सभी के आराध्य हैं, वह सिर्फ कायस्थ समाज के नहीं सभी के देवता है, कलम का प्रयोग करने वाले सभी लोगों को उनकी पूजा करनी चाहिए। उनके साथ भानु प्रताप श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव,जगदंबा श्रीवास्तव, शीतल प्रसाद श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, रजनीश श्रीवास्तव, विद्याधर श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, देवांश श्रीवास्तव, रविकांत श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा, अमन कुमार श्रीवास्तव,कुणाल, राज, रवि, शिवांशु, मयंक, अभिषेक, अंतरिक्ष, आलोक, आदित्य, नीरज, धर्मवीर, विपुल, अजय, गौरव, देवेंद्र, हर्ष, नितिन, सुधांशु, प्रियांशु, आदर्श, अनिकेत, प्रवीण आदि युवा शामिल हुए।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं