सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

दिल्ली NCR में शाम को करीब 8 बजे तेज भूकंप के तेज झटके, सप्ताह भर के अंदर दूसरी बार डोली धरती

नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर में सप्ताह भर के अंदर एक बार फिर से तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। शनिवार शाम को करीब 8 बजे तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

 दिल्‍ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। एक हफ्ते में यह दूसरी बार है जब दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.4 रही है। इस बार भी भूकंप का केंद्र नेपाल में ही रहा है। दिल्‍ली-एनसीआर में आए भूकंप के झटकों के बाद लोग घरों और ऊंची इमारतों से बाहर निकल आए। बार-बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। दिल्‍ली के साथ ही नोएडा और गुरुग्राम में भी लोगों ने भूकंप के काफी तेज झटके महसूस किए गए। राष्‍ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से जारी ट्वीट के मुताबिक, भूकंप 7:57 पर आया, भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था। इससे पहले 9 नवंबर को भी दिल्‍ली एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए थे। रात 1:57 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज किया गया था। इसका केंद्र नेपाल में था और यह चीन में भी महसूस किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी की गहराई में था। नेपाल में आए भूकंप के कारण 6 लोगों की मौत हो गई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं