सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

हैवान पति ने बेटी पैदा होने पर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाली लाल मिर्च

 

विवाहिता को ग्रामीणों ने दीवार तोड़कर बचाया

आजमगढ़। दहेज की डिमांड पूरी न होने तथा पत्नी द्वारा बेटी को जन्म देने से नाराज पति ने हैवानियत की सारी हदे पार कर दी। पहले वह दहेज व बेटे के लिए पत्नी को मारता पीटता और प्रताड़ित करता था। बीते 10 नवंबर को उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। यही नहीं उसने पत्नी की हत्या का प्रयास भी किया। पड़ोसियों ने दीवार तोड़कर महिला की जिंदगी बचाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मामला बाराबंकी के सिद्धौर के रहने वाली महिला की शादी 2014 में टिकैतनगर थाना क्षेत्र के अरुवा गांव में हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर पति लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से पड़ताड़ित करता था। पति उस पर चरित्र हीन होने का भी आरोप लगाता था। विवाह के बाद उसने तीन पुत्रियों को जन्म दिया जबकि पति पुत्र चाहता था। कुछ दिन बाद ही बड़ी पुत्री की मौत हो गई। लगातार पुत्रियों के जन्म लेने से पति अपनी पत्नी से नाराज था, इसको लेकर ताने भी देता और पिटता था। महिला के मुताबिक 10 नवंबर को उसके पति ने उसे मारापीटा और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। पिटाई के बाद उसने महिला के प्राइवेट पार्ट में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। इस दौरान पति ने फांसी लगाकर उसे मारने की कोशिश की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने दीवार तोड़ दी और महिला की जान बचाई। ग्रामीणों की सुचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष संतोष सिंह का कहना है कि मामला काफी गंभीर है। महिला के बयान के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं