सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

लंबित भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

टीबी, आभा आईडी, जननी सुरक्षा योजना व नसबंदी प्रोत्साहन राशि शीघ्र जारी करने की मांग


आजमगढ़।
ऑल आशा एवं आशा संगिनी कार्यकत्री सेवा समिति के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों में लंबे समय से लंबित भुगतान जल्द जारी कराने की मांग की। ज्ञापन का नेतृत्व समिति की जिलाध्यक्ष संध्या सिंह ने किया।

ज्ञापन में बताया गया कि टीबी मरीजों के चिन्हांकन एवं फॉलोअप, आभा (ABHA) आईडी बनाने, जननी सुरक्षा योजना, नसबंदी प्रोत्साहन राशि तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं से संबंधित मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान कई महीनों से लंबित है। इसके कारण आशा कार्यकर्ताओं को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। समय पर भुगतान न मिलने से उनके दैनिक कार्यों के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ से मांग की कि सभी लंबित भुगतानों की तत्काल जांच कराकर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही यदि भुगतान में देरी किसी अधिकारी या कर्मचारी की लापरवाही अथवा प्रशासनिक त्रुटि के कारण हुई है, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा उत्पन्न न हो। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिलाध्यक्ष संध्या सिंह के साथ पुष्पलता, चंद्रकला, प्रमशीला, गुड्डी सहित बड़ी संख्या में आशा एवं आशा संगिनी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं