सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: तीसरा चरणः वोटिंग के रेस में एक बार फिर आगे आया गोपालपुर

Azamgarh : गोपालपुर को पछाड़ मुबारकपुर हुआ आगे

Azamgarh: फेसबुक पर सीएम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Azamgarh: मतदाताओं में दिखा उत्साह, सुबह नौ बजे तक 9.21 प्रतिशत हुआ मतदान

Azamgarh: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू

Azamgarh: दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर पिता-पुत्र सहित तीन की मौत

Azamgarh: भाजपा में ही कायस्थ समाज का सम्मानः महेश चंद्र श्रीवास्तव