सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: तीसरा चरणः वोटिंग के रेस में एक बार फिर आगे आया गोपालपुर

दोपहर एक बजे तक ‌जिले में 29.48 प्रतिशत हुआ मतदान
आजमगढ़। लोकसभा आजमगढ़ सीट पर उपचुनाव को लेकर दोपहर एक बजे तक 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ। वही मतदान की रेस में दूसरे चरण में पिछड़ा गोपालपुर विधानसभा एक बार फिर 31.4 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर आ गया। वहीं मेहनगर में भी वोटिंग प्रतिशत में तेजी देखने को मिली। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल पड़े थे। दोपहर में एक बजे तक धूप-छांव के बीच 29.48 प्रतिशत मतदान हुआ था। विधानसभावार देखा जाए तो दूसरे चरण में पिछड़ने के बाद गोपालपुर विधानसभा ने तीसरे चरण में छलांग लगाई। यहां दोपहर एक बजे तक 29.5 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार मेहनगर में 29.5, सगड़ी में 29.1, मुबारकपुर 29, आजमगढ़ में 28.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं