सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: भाजपा में ही कायस्थ समाज का सम्मानः महेश चंद्र श्रीवास्तव

डीएवी में कायस्थ उत्थान के लिए राजनैतिक परिचर्चा

आजमगढ़। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने कायस्थ समाज को सम्मान दिया है। आज राजनैतिक रूप से सिर्फ भाजपा ही कायस्थ समाज को सांसद, मंत्री, विधायक, एमएलसी से लगाएं राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर पदाधिकारी बनाकर सम्मानित किया है। उन्होंने समाज के लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि कि इस उपचुनाव में भाजपा को वोट देकर आज़मगढ़ में कमल का फूल खिलाने का कार्य करें।उन्होंने उक्त बातेंं सोमवार की शाम को डीएवी इंटर कालेज में कायस्थ समाज के द्वारा कायस्थ उत्थान के लिए राजनैतिक परिचर्चा कार्यक्रम के दौरान कहा। इस दौरान कायस्थ समाज के लोगों ने महेश चंद्र श्रीवास्तव सहित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, ग्लोबल हिंदू फेडरेशन के राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव, डा. रतनपाल सिंह सदस्य विधान परिषद, ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव आदि का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजक सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर विद्याधर श्रीवास्तव, डॉ भक्तवत्सल, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, जगदंबा श्रीवास्तव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, राय अनूप कुमार श्रीवास्तव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अजित प्रसाद वर्मा, कृपा नरायन श्रीवास्तव, डा. सुधीर श्रीवास्तव, जूही श्रीवास्तव, संचिता अस्थाना, सुनील श्रीवास्तव, पद्मनाथ श्रीवास्तव, सुभाष श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, मयंक श्रीवास्तव, अविनाश वर्मा, मृगांक शेखर सिन्हा, अमृत लाल श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, संदीप अस्थाना,  आदि उपस्थित रहें।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं