सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

Azamgarh: दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर पिता-पुत्र सहित तीन की मौत



बालिका सहित तीन घायल , जिला अस्पताल में भर्ती
आजमगढ़ । शादी की सालगिरह का जश्न मंगलवार की रात उस समय मातम में बदल गया जब एक अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आकर पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गई। जबकि इस घटना में एक बालिका सहित तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।  घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता-पुत्र की मौत से गांव में कोहराम मचा है। घटना तहबरपुर थाना के ईश्वरपुर की है।
 ईश्वरपुर खास गांव निवासी राम समुझ परिवार के साथ मंगलवार की रात शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे थे। इसी बीच रात लगभग 10:30 बजे अनियंत्रित पिकअप चालक ने जश्न में डूबे लोगों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं एक बालिका समेत तीन लोग घायल हो गए। मृतको में हरिराम पुत्र मित्तू 48, अंगद पुत्र हरिराम, रामसमुझ पुत्र पल्टन 55 है। जबकि घायलों में बंदना पुत्री अच्छेलाल 15, भूमि पुत्री संजय 8 , अर्जुन पुत्र शंकर 14 का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना की सूचना पर तहबरपुर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दुर्घटना में तीन लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
x

सर्वाधिक पढ़ीं गईं