सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

24 घंटे की तलाश के बाद 10 वर्षीय वैभव का शव पड़ोसी के बेसमेंट से बरामद, हत्या का आरोप

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पड़ोसी हिरासत में पूछताछ में हत्या की बात कबूल, कस्बे में शोक और आक्रोश गोरखपुर। खजनी कस्बे में सर्राफा कारोबारी के 10 वर्षीय पौत्र वैभव वर्मा की अपहरण के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। करीब 24 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद पुलिस ने पड़ोसी सर्वेश भट्ट को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी के बयान के आधार पर उसके घर के बेसमेंट से वैभव का शव बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर स्कूल से घर लौटने के बाद वैभव साइकिल लेकर खेलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ देर बाद उसकी साइकिल और एक चप्पल खेत के पास मिली, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देशन में पांच टीमें गठित की गईं। डॉग स्क्वॉयड, फॉरेंसिक टीम और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई। सीसीटीवी फुटेज में वैभव के पीछे पड़ोसी सर्वेश भट्ट जाता दिखाई दिया। इसी आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर ...

Azamgarh: मतदाताओं में दिखा उत्साह, सुबह नौ बजे तक 9.21 प्रतिशत हुआ मतदान

 गोपालपुर में सबसे ज्यादा 10.1 प्र‌तिशत हुआ मतदान

आजमगढ़। जिले में अखिलेश  यादव के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी सीट के लिए सुबह मतदान सात बजे शुरू हो गया। सुबह मौसम में नमी के चलते मतदाता भी घर से बाहर निकले। सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 9.21 रहा।  विधानसभावार देखा जाए तो गोपालपुर के मतदाता सबसे जागरूक दिखे, वहां 10.1 मतदान प्रतिशत रहा। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल पड़े थे। सुबह 7 बजे शुरू हुई वोटिंग की शुरुआत में मतदाताओं में उत्साह कम दिखा। सुबह नौ बजे तक वोटिंग प्रतिशत मात्र 9.21 प्रतिशत रहा। विधानसभावार देखा जाए तो गोपालपुर में सुबह नौ बजे तक 10.1 प्रतिशत, सगड़ी में  9.8, मुबारकपुर में 8.5, आजमगढ़ में 9.5 और मेहनगर में 8.3 प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं