सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: फेसबुक पर सीएम को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार


आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी पर सोशल साइट फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ विवादित पोस्ट वायरल होने के बाद बिलरियागंज कस्बा के एक युवक ने बिलरियागंज थाना में शिकायत की थी। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य नेताओं की फोटो लगाकर बिलरियागंज थाना के शिवनगर वार्ड के रितिक यादव पुत्र कालीचरन यादव ने अपनी फेसबुक आईडी रंगबाज रितिक से आपत्तिजनक पोस्ट किया था। जिसकी शिकायत बिलरियागंज के ही नया चौक निवासी अमन मोदनवाल पुत्र भरत मोदनवाल ने पुलिस से की थी। शिकायत के आधार पर एसपी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी बिलरियागंज को निर्देशित किया गया। इस क्रम में बुधवार को थानाध्यक्ष बिलरियागंज विजय प्रकाश मौर्य ने अभियुक्त रितिक यादव पुत्र कालीचरन यादव को उसके घर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका विभिन्न धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। 


सर्वाधिक पढ़ीं गईं