सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान शुरू


सुबह से बूथों पर मतदाताओं की उमड़ रही भीड़
आजमगढ़। अखिलेश यादव के इस्‍तीफे के बाद खाली हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सुबह सात बजे से भारी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। भाजपा की ओर से दिनेश लाल यादव निरहुआ, समाजवादी पार्टी की ओर से धर्मेंद्र यादव और बसपा से शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली सहित कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के साथ ही बूथों पर लोगों का हुजूम उमड़ने लगा। मतदाताओं की भीड़ बूथों की ओर निकली तो सुरक्षा बल भी मुस्‍तैद नजर आए।

गुरुवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक पांच विधानसभा क्षेत्र के 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर होने वाले वोटिंंग शुरू हुई। भारी सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच सुबह से ही मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ। कड़ी धूप से बचने के लिए मतदाता भी सुबह से बूथों पर कतारबद्ध नजर आए। सुबह जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज और पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने विभिन्न पोलिंग बूथों  का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा भी लिया। वहीं विभिन्‍न दलों के नेताओं और पदाधिकारियों ने भी सुबह पहले मतदान और फ‍िर जलपान की परंपरा का निर्वहन किया। सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेताओं की ओर से पहल कर लोगों को घरों से निकलकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।

आंकड़ों में लोकसभा चुनाव :

आजमगढ़ उपचुनाव में कुल 18,38,930 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिसमें 9,70,935 पुरुष, 8,67,968 महिला व 27 अन्य मतदाता शामिल हैं। 1149 मतदान केंद्रों के 2176 बूथों पर सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस उपचुनाव में 761 वोटर पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 15 जोन और 137 सेक्टर में विभाजित कर बूथों की कड़ी निगरानी की जा रही है। 

2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव के आंकड़े

2014 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ सदर संसदीय सीट से पांच निर्दलीय सहित कुल 18 प्रत्याशियों ताल ठाेंका था, लेकिन सपा, भाजपा व बसपा को छोड़ शेष 15 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई थी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं