सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Azamgarh : गोपालपुर को पछाड़ मुबारकपुर हुआ आगे

मुबारकपुर में 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत हुआ मतदान

आजमगढ़। जिले में उपचुनाव को लेकर सुबह सात बजे शुरू हुए मतदान में जहां गोपालपुर विधानसभा में 10.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। लेकिन 11 बजे आए रूझान में गोपालपुर को पछाड़ते हुए मुबारकपुर ने बाजी मार ली। वहां पूर्वाह्न 11 बजे तक 22.5 प्रतिशत मतदान हुआ।

  जिले में अखिलेश यादव के इस्तीफे के बाद खाली पड़ी सीट के लिए सुबह मतदान सात बजे शुरू हो गया था। मतदान के दिन मौसम ने भी लोगों का साथ दिया। आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव 2022 को लेकर जिले में सुबह 7 बजे से ही मतदान करने के लिए महिला, बुजुर्ग, युवा सभी लोग घर से मतदान के लिए निकल पड़े थे। धूप-छांव के बीच मतदाता भी घर से बाहर निकले। पूर्वाह्न 11 बजे तक जिले में मतदान प्रतिशत 19.84 रहा। विधानसभावार देखा जाए तो गोपालपुर में पूर्वाह्न 11 बजे तक 19.2 प्रतिशत, सगड़ी में 18.4, मुबारकपुर में 22.5, आजमगढ़ में 19.5 और मेहनगर में 19.6 प्रतिशत मतदान हुआ।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं