सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

 डब्ल्यूएचओ के सदस्य ने टीबी रोग की पहचान व बचाव की दी जानकारी

शिक्षक हत्याकांड: प्रधानी चुनाव में मतदान केंद्र पर कहासुनी और मारपीट हुई थी

दहेज के लिए पति व ससुर शारीरिक शोषण का आरोप

Video: रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

प्रेमी ने प्रेमिका की चाकू मारकर की हत्या, खुद को भी किया जख्मी

ससुराल में रह रहे युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम की मांग

शोषितों के आत्मसम्मान की रक्षा को जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे बाबू बागेश्वर