सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

शिक्षक हत्याकांड: प्रधानी चुनाव में मतदान केंद्र पर कहासुनी और मारपीट हुई थी


आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गोड़इतपट्टी गांव निवासी निवासी हेड मास्टर संजय यादव की हत्या के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। परिजनों की तहरीर पर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ जीयनपुर पुलिस नामजद मुकदमा जीयनपुर कोतवाली पुलिस द्वारा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य और फोरेसिंक टीम एवं एसपी ट्रैफिक सुधीर जायसवाल मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर घटना के कारणों की पड़ताल की। पुलिस की जांच में प्रधानी चुनावी रंजिश का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। एक प्लाटून पीएसी लगा दी गयी है। संजय के पिता राजबली यादव का आरोप है कि चुनावी रंजिश को लेकर उनके पुत्र संजय की हत्या की गई है। प्रधानी चुनाव के दिन मतदान केंद्र पर भी चुनावी रंजिश को लेकर विवाद हुआ था। संजय यादव सहित कई लोग घायल हुए थे। वहीं अप्रैल 2020 में हुए प्रधानी चुनाव में संजय यादव की मां सितमी देवी और विपक्षी सुमित्रा पत्नी वीरेंद्र यादव चुनाव लड़ी थीं। जिसमें प्राथमिक विद्यालय कसड़ा आइमा मतदान केंद्र पर मतदान के दिन कहासुनी के बाद मारपीट हो गई थी। जिसमें संजय यादव सहित कई लोग घायल हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि वर्तमान में दो बार से सुमित्रा देवी प्रधान है। जिनसे विवाद हुआ था। फिलहाल पुलिस ने पिता की तहरीर पर गांव के ही वीरेंद्र यादव, बृजेश यादव पुत्रगण मेवा यादव एवं मेवा यादव पुत्र देवनरायन निवासी कसड़ा आइमा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद संजय के शव को गांव लाया गया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं