सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video: रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान

मौके पर दमकल की कई गाड़ियां


मऊ। अज्ञात कारणों से शहर कोतवाली क्षेत्र के भीटी स्थित एक रेस्टोरेंट में शुक्रवार सुबह आग लग गई। आग के कारणों का पता तो नहीं चला। लेकिन आग ने पूरे बाजार में कोहराम मचा दिया। रेस्टोरेंट में लगी की जानकारी मिलने पर दो दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

नगर के भीटी चौराहा स्थित एवन रेस्टोरेंट है। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे रेस्टोरेंट के अंदर से धुंआ निकलते लोगों ने इसकी सूचना संचालक को दी। जब तक वह संचालक मौके पर पहुंच पाता जब कि रेस्टोरेंट में आग ने विकराल रूप हासिल कर लिया। हालात यह था कि आग की लपटों से रेस्टोरेंट के ऊपर जाने के लिए बनी स्टील की सीढ़ी भी इससे जद में आकर पिघलती दिखी। राष्ट्रीय राज्यमार्ग 29 किनारे सुबह सुबह आगलगी की घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़िया और शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। घटना के संबंध में सीओ सिटी धनज्जय मिश्रा ने बताया कि आग किन वजहों से लगी है, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका। प्रथम दृष्टया आगलगी की पीछे शार्ट सर्किट की संभावना है। वहीं नुकसान का आंकलन करने की कोशिश की जा रही है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं