सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

पुलिस हिरासत में मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला

पुलिस हिरासत में मौत मामले में ऐतिहासिक फैसला - तत्कालीन थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास आजमगढ़। पुलिस हिरासत में हुई मौत के एक पुराने मामले में अदालत ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश जय प्रकाश पांडेय ने बुधवार को आरोपी जे.के. सिंह को दोषी ठहराते हुए एक लाख पांच हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया।   अभियोजन के अनुसार, वादी जितेंद्र यादव निवासी दौलतपुर थाना मेंहनगर के पिता हरिलाल यादव को 29 मार्च 2003 को रानी की सराय थाना पुलिस ने बैटरी चोरी के आरोप में हिरासत में लिया था। उसी रात जानकारी मिलने पर जितेंद्र यादव अपने रिश्तेदार रामवचन यादव के साथ थाने पहुंचा। आरोप है कि पूछताछ के दौरान तत्कालीन थानाध्यक्ष जे.के. सिंह के उकसाने पर दरोगा नरेंद्र बहादुर सिंह ने हरिलाल यादव को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल हरिलाल यादव को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के समय जितेंद्र यादव और रामवचन यादव को भी हवालात में बंद कर दिया गया था। अगले दिन 30 मार्च 2003 को कोतवाली में जितेंद्र यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गय...

ससुराल में रह रहे युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पोस्टमार्टम की मांग

बिलरियागंज। थाना क्षेत्र के अंडाखोर टिकरिया गांव में ससुराल में रह रहे युवकी की तबियत खराब होने पर सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर इलाज के लिए भागे लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मतक की तीन परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिलरियागंज क्षेत्र के ग्राम अंडाखोर टिकरिया में बुधवार की रात गांव के सीवान में लगभग आठ बजे 42 वर्षीय युवक सहाबुद्दीन पुत्र नूरलैन की तबियत अचानक खराब हो गई। सहाबुद्दीन अंडाखोर टिकरिया गांव में अपनी तीसरी ससुराल में रहता था। ससुराल के लोगों फोन करके इसकी जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर सीएचसी बिलरियागंज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसकी हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे लेकर एक निजी नर्सिंग होम पहुंचे जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक की पहली पत्नी आसिया खातुन आराजी देवारा नैनीजोर नयी बस्ती थाना रौनापार ने बिलरियागंज थाने में तहरीर दिया कि मेरे पति सहाबुद्दीन अपनी तीसरी पत्नी के घर अंडाखोर ट‌िकरिया में लगभग एक महीने से रह रहा था। उसकी पत्नी आदि ने बुधवार की रात मेरे पति को जहर देकर मार डाला। उन्होंने अपने पति के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं