सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

योजनाओं का झांसा देकर महिलाओं से ठगी, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

बहन के साथ मिलकर वारदात करने का आरोप, नौ मुकदमे दर्ज आजमगढ़ । सरकारी योजनाओं और आवास का लाभ दिलाने का झांसा देकर महिलाओं से आभूषण व नकदी ठगने के आरोपी साहब राम (43) को कप्तानगंज पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पासीपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी के दौरान आरोपी ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बेला कलेशपुर उर्फ किशुनपुर निवासी साहब राम के कब्जे से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, कथित तौर पर ठगी के आभूषण, 1,350 रुपये, मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, एक अक्टूबर को कप्तानगंज और पांच अक्टूबर को कौड़िया बाजार में महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी की गई थी। दोनों मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की बहन नीरज उर्फ गुड्डी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में साहब राम ने बहन के साथ मिलकर महिलाओं को रिश्तेदार बताकर विश्वास में लेने और आभूषण ठगने की बात स्वीकार की है। उसने कुछ आभूषण एक फेरीवाले ...

निजामाबाद, बूढ़नपुर, फूलपुर और मेंहनगर के एसडीएम बदले

छह पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बदले एसडीएम के कार्यक्षेत्र

आजमगढ़। जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए छह पीसीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय से 27 अगस्त को जारी आदेश के तहत उपजिलाधिकारी और संयुक्त मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश के अनुसार नवागत संयुक्त मजिस्ट्रेट अयान जैन को संयुक्त मजिस्ट्रेट निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निजामाबाद के एसडीएम चंद्र प्रकाश सिंह को एसडीएम बूढ़नपुर बनाया गया है। इसी क्रम में बूढ़नपुर के एसडीएम अभय राज पांडेय को एसडीएम (न्यायिक) फूलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। फूलपुर के एसडीएम अशोक कुमार का तबादला कर उन्हें एसडीएम मेंहनगर बनाया गया है। मेंहनगर के एसडीएम भूपाल सिंह को एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम (न्यायिक) निजामाबाद निकेत वर्मा को एसडीएम फूलपुर बनाया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण कर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं