सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

 डब्ल्यूएचओ के सदस्य ने टीबी रोग की पहचान व बचाव की दी जानकारी



बरदह। विश्व स्वास्थ्य संगठन डब्ल्यूएचओ के टीम द्वारा भारत पैरामेडिकल कॉलेज ठेकमा में छात्र एवं छात्राओं को टीबी रोग की पहचान व उससे बचाव के बारे में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डब्ल्यूएचओ के सदस्य डॉ. अनुराग गुप्ता आजमगढ़ जिला चिकित्सालय के डॉ. निकतुल्ला ठेकमा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के एसटीएस धर्मेंद्र ने प्रशिक्षण दिया।
डॉ. अनुराग गुप्ता ने बताया कि टीबी रोग को देश से मुक्त कराने के लिए सरकार की तमाम योजनाएं चल रही है। सरकारी अस्पताल में दवा वह टेस्ट फ्री मिलता है। उनको खाने के लिए प्रतिमाह पैसा भी मिलता है, जो उनके खाते में जाता है। आप लोग अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर के सरकार का सहयोग करें कि जिनको भी एक सप्ताह के ऊपर खांसी व बुखार रहता है उन को प्रेरित करें कि जाकर तुरंत अस्पताल में अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराएं।टीवी असाध्य रोग नहीं है और इनके मरीजों से कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए।टीबी हारेगा देश जीतेगा सब के सहयोग से भारत टीवी मुक्त हो सकता है। प्रबंधक डॉ. मधु नाथ प्रजापति संगठन के सदस्यों को आभार जताया।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं