सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खेत में दौड़ता करंट बना काल, सरिता की मौत

धान की निराई करते समय विद्युत तार की चपेट में आईं महिला बरदह। थाना क्षेत्र के अहिरौली छतरपुर गांव के घाटमपुर पुरवा में रविवार को खेत में धान की फसल की निराई कर रही 52 वर्षीय महिला विद्युत करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव निवासी सरिता देवी (52) पत्नी अवधनारायण रविवार को दिन में घर से करीब चार मीटर दूर स्थित खेत में धान की फसल की निराई कर रही थीं। इसी दौरान खेत से होकर गुजर रहे विद्युत तार के संपर्क में आने से वह करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में गंभीर रूप से झुलसकर वह खेत में ही गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके जेठ शहाबुद्दीन राजभर खेत से होकर घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सरिता देवी को खेत में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल ग्रामीणों और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद ग्रामीणों ने बरदह थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है।...

शोषितों के आत्मसम्मान की रक्षा को जीवनपर्यंत संघर्षरत रहे बाबू बागेश्वर

जयंती पर याद किए गए बाबू बागेश्वर यादव



आजमगढ़। नगर के हीरापट्टी स्थित एक सभागार में बाबू बागेश्वर यादव जी की जयंती गुरूवार को सादगी के साथ मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुरूआत बाबू बागेश्वर जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए की गई इसके बाद वक्ताओं द्वारा उनके जीवन-वृत्त पर प्रकाश डाला।

  मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी के पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि बाबू बागेश्वर ने जीवनपर्यंत शोषितों के आत्मसम्मान की रक्षा के लिए कठिन संघर्ष कर समाज में जनजागरण किया। जिसके परिणामस्वरूप शोषित समाज लामबंद होकर अपने अधिकारों के प्रति सजग और सचेत हुआ। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव और सुनील यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि बाबू जी के प्रति सच्ची श्रद्धाजंलि तभी होगी जब हम उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लें। डा. अनुराग ने कहा कि बाबू जी जैसा व्यक्तित्व राजनीति में बहुत बिरले होते है। कार्यक्रम को विमला यादव, रामरूप यादव, डा. विजय, उमेश, गौरव यादव, तनवीर रिजवी, रामचन्दर यादव, संजय यादव, राजन सिंह रमेश मौर्या शामिल रहे। संचालन एड इसरार अहमद ने किया। इस अवसर पर हरेंद्र यादव, सुभाष चंद्र यादव, राजेश सिंह, रमेश मौर्या, सतीश यादव, रमेश कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।


सर्वाधिक पढ़ीं गईं