सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

खाने की तलाश में ट्रेन से सफर करती हैं दो मैना

  सिडनी में रोजाना ट्रेन पर सवार होकर तय करती हैं दूरी, यात्रियों के बीच बनीं आकर्षण का केंद्र सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में दो मैना पक्षियों की अनोखी दिनचर्या इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों मैना को नियमित रूप से ट्रेन में बैठकर सफर करते देखा जा रहा है। यात्रियों के बीच इनका वीडियो वायरल होने के बाद इनके ट्रेन सफर की वजह भी सामने आई है। विशेषज्ञों के मुताबिक, दोनों पक्षी घूमने के लिए नहीं, बल्कि खाने की तलाश में ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं। बताया गया कि सिडनी की नॉर्थ शोर लाइन पर एक यात्री ने ट्रेन में सीट के पास दोनों मैना को आराम से बैठे देखा। यात्री को पहले लगा कि पक्षी गलती से ट्रेन में आ गए हैं। बाद में ट्रेन के एक गार्ड ने बताया कि दोनों पक्षी अक्सर ट्रेन में दिखाई देती हैं और लिंडफील्ड से आर्टार्मन के बीच नियमित रूप से आती-जाती हैं। माना जाता है कि वे रास्ते में मिलने वाले भोजन की तलाश में ट्रेन पर सवार होती हैं। इंसानी माहौल में ढलने में माहिर विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य मैना बेहद बुद्धिमान और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाली पक्षी है। शहरी इलाको...

विशेष टीईटी के लिए पांच सितंबर से आवेदन


56,818 शिक्षकों को पास करनी है परीक्षा, तीन नवंबर को होगा आयोजन

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में शिक्षकों के लिए विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से विशेष टीईटी के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पांच सितंबर से शुरू होगी। परीक्षा तीन नवंबर 2026 को प्रस्तावित है।

यह परीक्षा सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुपालन में कराई जा रही है। इसके लिए प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत शिक्षकों को पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया है। आयोग के अनुसार, परीक्षा के लिए 56,818 शिक्षकों को शामिल किया जाना है।

आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) कराना होगा। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि चार अक्तूबर निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन में संशोधन की सुविधा आठ अक्तूबर तक रहेगी।

86 हजार शिक्षक पहले ही कर चुके हैं टीईटी पास

प्रदेश में बड़ी संख्या में शिक्षक पहले ही टीईटी उत्तीर्ण कर चुके हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार करीब 86 हजार शिक्षक टीईटी पास कर चुके हैं। इनमें प्राथमिक स्तर के 64,062, उच्च प्राथमिक स्तर के 76,256 और करीब 2,500 विशेष शिक्षक शामिल हैं।

आयोग की ओर से जारी सूचना के मुताबिक विशेष टीईटी में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षक शामिल होंगे। पात्र शिक्षकों को निर्धारित समय के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं