सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

भारत पैरामेडिकल कॉलेज ठेकमा में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक

ज्योति चौहान बनीं टॉपर, रिशु दूसरे और खुश्बू तीसरे स्थान पर रहीं

आजमगढ़। ठेकमा स्थित भारत पैरामेडिकल कॉलेज में बैच 2025 के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज की मेधावी छात्रा ज्योति चौहान ने 572 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रिशु कन्नौजिया ने दूसरा और खुशबू यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

  कॉलेज परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज प्रबंधन की ओर से इन तीनों प्रतिभाशाली छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज प्रबंधक की पत्नी आशा देवी रहीं। उन्होंने टॉपर छात्रा ज्योति चौहान को गोल्ड मेडल और पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डॉ. एमएन प्रजापति ने कहा कि “इन छात्राओं ने अपने परिश्रम और समर्पण से यह उपलब्धि हासिल की है। यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है। हमें विश्वास है कि ये सभी भविष्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में समाज का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने जोरदार तालियों से विजेताओं का स्वागत किया। पूरे कॉलेज परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। कॉलेज प्रबंधक मंडल ने भी सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और बताया कि संस्थान आगे भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह में शिक्षकों के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी ने विजेता छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और फोटो सेशन में शामिल होकर इस यादगार पल को कैद किया।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं