सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

Video : जहानागंज में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, पार्टी विशेष का झंडा लिए नारा लगाते वीडियो वायरल

आजमगढ़। गुरुवार को एक राजनीतिक दल की मासिक बैठक आयोजित थी। जिसमें काफी संख्या में उक्त पार्टी के कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए थे। बैठक समाप्त होने पर चेयरमैन पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ कस्बे की गलियों से गुजार रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हो रहा है। 

गुरुवार को एक राजनीतिक दल की मासिक बैठक आयोजित थी। जिसमें काफी संख्या में उक्त पार्टी के कार्यकर्ता व नेता शामिल हुए थे। इसी बैठक में नई बनी नगर पंचायत जहानागंज के के चेयरमैन पद के एक दावेदार भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने पर चेयरमैन पद के दावेदार अपने समर्थकों के साथ कस्बे की गलियों से गुजार रहे थे। आगे-आगे नेता जी चल रहे थे तो वहीं पीछे पार्टी का झंडा लिए समर्थक नारेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जोरशोर से वायरल हो रहा है। मामला पुलिस के संज्ञान में पहुंच चुका है और कार्रवाई की तैयारी में पुलिस महकमा जुट गया है।






सर्वाधिक पढ़ीं गईं