सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

हाईवे पर मौत का जाल, जिम्मेदार बेखबर

 कहीं ट्रकों की अवैध पार्किंग तो कहीं सड़क पर गहरे गड्ढे, राहगीरों की जान जोखिम में हाइवे पर ट्रकों की पार्किंग और गड्ढे बढ़ा रहे हादसे का खतरा ट्रकों की अवैध पार्किंग और गड्ढों से हाइवे पर हादसों का खतरा एक लेन पर भारी वाहनों का कब्जा, रानी की सराय से कोटिला तक सड़क बदहाल आजमगढ़। जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी कर भारी वाहनों की पार्किंग हादसों को न्योता दे रही है। हाईवे की पटरियों से लेकर एक लेन तक ट्रक और अन्य वाहन खड़े होने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रात के समय सड़क किनारे खड़े बड़े वाहनों के कारण बाइक, स्कूटी और चार पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक खतरा रहता है। हादसा होने के बाद ही जिम्मेदार अधिकारियों की सक्रियता बढ़ती है, जबकि नियमित कार्रवाई के नाम पर कुछ वाहनों का चालान कर खानापूर्ति किए जाने का आरोप है। जिले से आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-अयोध्या, आजमगढ़-गोरखपुर, आजमगढ़-बलिया, आजमगढ़ वाया शाहगंज-लखनऊ और आजमगढ़-प्रयागराज मार्ग गुजरते हैं। आजमगढ़-वाराणसी, आजमगढ़-प्रयागराज और आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग पर मोरंग, बालू, गिट्टी और बोल्डर लदे ...

रोजगार सेवक चंदना सिंह के निधन से शोक, दी श्रद्धांजलि

बरदह। गुरूवार को ठेकमा ब्लाक सभागार में शोकसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान सभागार में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रख ग्राम पंचायत पिलखुवा की रोजगार सेवक चंदना सिंह 35 के असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया। 

शोकसभा की अध्यक्षता कर रहे खंड विकास अधिकारी अखिलेश मिश्रा ने चंदना सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि रोजगार सेवक चंदना सिंह के निधन से सभी कर्मचारी और अधिकारी दुखित हैं, उनके परिवार को इस दुख को सहन करने की ईश्वर शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि चंदना सिंह एक अच्छी कर्मठी महिला थी, उनकी कमी सभी को खलेगी। बता दें कि चंदना सिंह अपने पीछे एक पुत्र 14 वर्ष का छोड़ गई है। पति इलाका सिंह घर पर ही रहकर खेती-बारी का कार्य करते हैं। शोकसभा में इश्तेयाक अहमद, आनंद, राहुल सिंह, सौरभ कुमार, वशिष्ठ मुनि राय, रोजगार सेवक के ब्लॉक अध्यक्ष राम बचन राम, सफाई कर्मी संघ के अध्यक्ष रमेश राम ‌सहित सभी रोजगार सेवक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी आदि मौजूद रहे।