सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी,

अब 31 जुलाई तक करें आवेदन

आजमगढ़। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के जुलाई 2026 सत्र में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 जुलाई 2026 कर दी गई है। यह जानकारी डीएवी पीजी कॉलेज, आजमगढ़ स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र 48034 की समन्वयक प्रो. शिल्पा त्रिपाठी ने दी। 

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अब 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट एवं विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। इग्नू के माध्यम से विद्यार्थी नौकरी या अन्य व्यावसायिक दायित्वों के साथ-साथ उच्च शिक्षा भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा बीए, बीकॉम, बीएससी, एमए, एमकॉम समेत कई लोकप्रिय पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डीएवी पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र पर विद्यार्थियों को आधुनिक पुस्तकालय, ई-लर्निंग संसाधन, कार्यशालाएं तथा नियमित परामर्श सत्र जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे अध्ययन अधिक प्रभावी और सुविधाजनक बनता है। उन्होंने अभ्यर्थियों से अपील की कि वे 31 जुलाई 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन अवश्य कर दें। प्रवेश से संबंधित अधिक जानकारी और मार्गदर्शन के लिए किसी भी कार्यदिवस में डीएवी पीजी कॉलेज स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

सर्वाधिक पढ़ीं गईं