सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खास खबर

मंदिर से चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी

चाबी लेकर पहुंची महिला, कमरा खोलकर अंदर गई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना सरायमीर। नई बाजार स्थित छोटी अयोध्या श्री ठाकुरद्वारा श्रीरामजानकी मंदिर में शनिवार दोपहर चांदी का मुकुट और सोने की नथिया चोरी हो गई। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज में एक महिला चाबी लेकर मंदिर परिसर में पहुंचती दिखाई दे रही है। इसके बाद वह चाबी के माध्यम से मंदिर का कमरा खोलकर अंदर जाती नजर आ रही है। मंदिर समिति के अनुसार, शनिवार को दोपहर करीब 2:38 से 2:45 बजे के बीच महिला ने श्री हनुमान जी का चांदी का मुकुट और श्री दुर्गा माता की सोने की नथिया चोरी कर ली। इसके बाद वह वहां से फरार हो गई। घटना की जानकारी होने पर मंदिर समिति के लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला का चेहरा स्पष्ट दिखाई दे रहा है। साथ ही उसके पास चाबी भी नजर आ रही है, जिससे उसने मंदिर का कमरा खोला। इससे घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं कि महिला के पास कमरे की चाबी कैसे पहुंची। मंदिर समिति की ओर से घटना की लिखित सूचना सरायमीर कोतवाली पुलिस को दी गई। समिति ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई व्...

नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस कार्रवाई पर सपा ने जताया विरोध

छात्र-युवाओं पर पुलिस कार्रवाई का आरोप, सपा जिलाध्यक्ष ने की निंदा
शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ अभद्रता और दमन का आरोप 

आजमगढ़। नीट पेपर लीक मामले को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर पार्क में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन के लिए जुट रहे छात्र-छात्राओं और युवाओं के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने इसकी कड़ी निंदा की है।
 जिलाध्यक्ष ने जारी बयान में कहा कि छात्र-छात्राएं और नौजवान शांतिपूर्ण एवं अहिंसक ढंग से विरोध प्रदर्शन करने के लिए अंबेडकर पार्क में एकत्र हो रहे थे। उनके हाथों में संविधान की प्रतियां और बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीरें थीं। आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा, अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा उनके हाथों से संविधान और बाबा साहब की तस्वीरें छीनकर फेंक दीं।
उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारी दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद तक प्रस्तावित विरोध मार्च को रोके जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे और उनके पास किसी प्रकार का हथियार नहीं था। घटना के बाद कई छात्र-युवा उनके आवास पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर पुलिस की कार्रवाई पर आपत्ति जताई और इसे अवैधानिक बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। हवलदार यादव ने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे युवाओं को भी विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने रोक दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भी शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसका विभिन्न विपक्षी दलों के नेताओं ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि देश का युवा वर्ग बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और मजदूरों की समस्याओं को लेकर आंदोलन कर रहा है तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठा रहा है। उन्होंने पुलिस की कथित दमनात्मक कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान किया जाना चाहिए

सर्वाधिक पढ़ीं गईं